- Home
- /
- एस टी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म...
एस टी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के लिए की प्रार्थना

डिजिटल डेस्क, शिर्डी। सबका का मालिक एक का संदेश देने वाले साईं बाबा के दरबार में आए दिन मशहूर हस्तियां और राजनेता हाजरी लगाते हैं, शनिवार को महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने साईबाबा के दर्शन किए और एस टी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर जल्द सेवा के लिए वापस लौटें ऐसी प्रार्थना की है| शनिवार दोपहर में परिवहन मंत्री अनिल परब शिर्डी पहुंचे और साईंबाबा की आरती कर दर्शन किए। दर्शन के बाद श्री साईबाबा संस्थान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग्यश्री बानायत ने मंत्री अनिल परब का शाल पुष्पमाला देकर सम्मान किया । इस मौके पर संस्थान के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र ठाकरे भी मौजूद थे| दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलते हुए पत्रकारों से बात करते हुए परब ने कहा कि मैं हमेशा दर्शन के लिए शिर्डी आता हूं,आज भी बाबा के दर्शन के लिए आया हूं। एस टी कर्मचारी जल्द हड़ताल खत्म कर कर्तव्य पर वापस लौटे ऐसी प्रार्थना की हैं ।
Created On :   11 Dec 2021 6:23 PM IST