10 लाख के चक्कर में पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो

By - Bhaskar Hindi |12 April 2023 12:28 PM IST
आरोपी फरार 10 लाख के चक्कर में पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानकापुर क्षेत्र के एक फ्लैट में पत्नी का बाथरूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने वाले पति पर मामला दर्ज किया गया है। पति ने 10 लाख के चक्कर में यह हरकत की। वह पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा, तब पत्नी ने शिकायत की। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला और आरोपी पति-पत्नी है। दोनों की दोबारा शादी हुई थी। पति 10 लाख हासिल करने के चक्कर में उसे परेशान करने लगा। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी अपने माता- पिता के घर जाकर रहने लगी। आरोपी समझौता कर पत्नी को मानकापुर इलाके में एक फ्लैट में लेकर रहने लगा। इस दौरान उसने मौका पाकर पत्नी का नहाते वीडियो बनाया था। पुलिस ने पति पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   12 April 2023 12:27 PM IST
Next Story