- Home
- /
- पुलिस ने रुकवाया गर्भवती नाबालिग का...
पुलिस ने रुकवाया गर्भवती नाबालिग का विवाह

डिजिटल डेस्क, साकोली (भंडारा) । प्रेमसंबंध में नाबालिग लड़की गर्भवती हुई तो लड़का व उसके परिवार ने शादी की तैयारी की। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही डाॅक्टर की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी का नाम साकोली तहसील के ग्राम खैरलांजी निवासी टोनी उर्फ एकनाथ शहारे (28) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोनी का नाबालिग लड़की के साथ प्रेमसंबंध था। इस बीच नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद टोनी व उसके परिवार वालों ने नाबालिग लड़की तथा टोनी की शादी करवानी चाही। और शादी के कार्ड छपवाए। लेकिन जैसी ही इसकी जानकारी पुलिस को पता चली तो टोनी को गिरफ्तार किया गया। उसपर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की की आयु 17 वर्ष आठ माह है। उसकी उम्र शादी के योग्य नहीं है। साकोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
Created On :   4 Jun 2022 6:04 PM IST