- Home
- /
- हंगामा करनेवाले कुख्यात आरोपियों को...
हंगामा करनेवाले कुख्यात आरोपियों को पुलिस ने उठाया

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बेनोडा के नादो हत्याकांड का मामला अभी भी गर्माया हुआ है। जहां पुलिस कुछ कुख्यात को रडार पर रख उन पर कार्रवाई कर रही है। वही इस मामले में नामजद दो महिला आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में न होने से उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के बेनोडा परिसर मे शुक्रवार 9 सितंबर के देर रात भाई बहन पर पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमला किया गया था। लेकिन उपचार दौरान जख्मी रोहीत भौगाडे उर्फ नादो की मौत हो जाने से परिजनों ने हंगामा किया। पश्चात जख्मी बहन के बयान पर आरोपियों में दो महिला आरोपियों का नाम दर्ज किया गया। जिसके दूसरे दिन शनिवार को अंतिम यात्रा के दौरान राजापेठ थामें कुछ लोगों ने हंगामा किया। इस घटना से दो दिन तक फ्रेजरपुरा व राजापेठ थाने में स्थिति तनावपूर्ण थी। जिसके बाद पुलिस ने शहर के कुख्यात की परेड लेना शुरू किया। फिलहाल नादो के गिरफ्तार चारो आरोपी जेल रवाना किया है। लेकिन नामदज दोनो महिला आरोपी गिरफ्तार नहीं होने से फ्रेजरपुरा पुलिस की मुसीबत बनी हुई है। दूसरी और अभी भी कई कुख्यात आरोपी पुलिस के रडार पर होने से पुलिस द्वारा कड़ी समजाईश दी जा रही है।
Created On :   19 Dec 2022 3:09 PM IST