- Home
- /
- पुलिस ने बाइक चोरी करते रंगेहाथों...
पुलिस ने बाइक चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा, 10 मोटर साइकिल बरामद

डिजिटल डेस्क, माजलगांव । पुलिस ने बाइक चोरी करते हुए एक युवक को रंगेहाथों पकड़कर सीखचों में डाला। आरोपी से 10 बाइक भी जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माजलगांव तहसील से दिदुंड पुलिस थाने क्षेत्र में पुलिस निरीक्षक प्रभा पुंडगे तेलगांव परिसर में गश्त पर थे। तभी उनकी नजर बाइक चोरी कर रहे गायकवाड नामक युवक पर पड़ी। उन्होंने आरोपी युवक को रंगेहाथों पकड़ा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी का नाम बताया। पुलिस निरीक्षक प्रभा पुंडगे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक विठ्ठल शिंदे की टीम ने पाथरी से उसके साथी को पकड़ा।। दोनों आरोपियों से अंबाजोगाई, वडवणी, धारुर सहित अन्य जिलों से चोरी की गी 10 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के तार कहां-कहां जुड़े हैं इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मामले में आरोपियों से सच उगलवाने का प्रयास कर रही है।
मास्टर माइंड की तलाश जारी
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों से और भी चोरी की बाइक मिलने की आशंका है। हमारी टीम आरोपी को लेकर जांच कर रही है। बाइक चोरी के मास्टर माइंड को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। प्रभा पुंडगे (पुलिस निरीक्षक दिदुंड)
Created On :   10 July 2021 5:41 PM IST