कीटकनाशक छिड़काव करते समय विषबाधा , किसान की मौत

Poisoning while spraying insecticide, farmer dies
कीटकनाशक छिड़काव करते समय विषबाधा , किसान की मौत
कीटकनाशक छिड़काव करते समय विषबाधा , किसान की मौत

डिजिटल डेस्क, यवतमाल।  कपास के पौधों को बोंडइल्ली से बचाने के लिए कीटकनाशक छिड़काव करने वाले एक किसान की विषबाधा से मौत हो गई।  मृतक किसान का नाम विनोद वसराम चव्हाण (40)  है। वह वनोली स्थित अपने 5 एकड़ खेत में शुक्रवार को कीटकनाशक का छिड़काव कर रहा था तभी उसकी तबीयत खराब हो गई उसे दिग्रस के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां उसकी  तबीयत और अधिक बिगड़ने पर उसे यवतमाल जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही विनोद के प्राण पखेरू उड़ गे।  

22  किसानो की हुई थी मौत
2018  में जिले में कीटकनाशक छिड़काव के दौरान विष बाधा से 22  किसानो की मौत हुई थी।   उस समय 5  कीटकनाशकों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था।  वही प्रतिबंधित कीटकनाशक चोरी छिपे बेचे जा रहे हैं। 
 
घटना घटी
महागांव तहसील के वनोली में कपास पर कीटकनाशक छिडकाव करते समय विष बाधा से किसान की मौत हुई है। ऐसी घटना घटी है।  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में  भी  इस किसान की मौत कीटकनाशक से बताई गई है।  - एसडीओ कापडणीस

Created On :   7 Aug 2021 8:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story