पथ्रोट के कृषक पुत्र ने की खुदकुशी
डिजिटल डेस्क, पथ्रोट (अमरावती)। स्थानीय निवासी 40 वर्षीय किसान पुत्र राहुल ज्ञानेश्वर दिप्टे ने अपने ही घर में जहर पी लिया। इसकी जानकारी मिलते ही घर वालों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर रहने के चलते वहां से उसे उपजिला अस्पताल अचलपुर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। युवा किसान द्वारा आत्महत्या करने से गांव में शोक की लहर है। राहुल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया। उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शोकाकुल माहौल में बुधवार 5 अप्रैल को राहुल का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि राहुल के घर सिर्फ दो एकड़ जमीन है। फसलों की बर्बादी के कारण पूरा परिवार आर्थिक संकट में है। परिवार में माता-िपता, एक छोटे भाई का परिवार एक विधवा बहन और राहुल की पत्नी और पुत्र हैं। खेती की हालत के कारण आर्थिक परेशानी से राहुल त्रस्त था। इसी निराशा में उसके द्वारा आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। पथ्रोट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक ने लगा ली फांसी
शिरजगांव कस्बा स्थानीय शिरजगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परतवाड़ा-बैतूल राज्य महामार्ग पर बहिरम जंगल क्षेत्र में एक 36 वर्षीय युवक ने पेड़ को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी मच गई है। घटना बुधवार 5 अप्रैल की है। शिरजगाव कस्बा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति राहुल प्रभाकर दखने अचलपुर के सरमसपुरा का निवासी है। थानेदार प्रशांत गीते ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। राहुल विवाहित है। उसे पत्नी तथा पांच साल का एक बेटा है। बताते हैं कि राहुल अचलपुर के फिनले मिल में कर्मचारी के रूप में सेवारत था। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
Created On :   6 April 2023 2:12 PM IST