- Home
- /
- पंचायत समन्वयक रामसाज शर्मा का निधन
पंचायत समन्वयक रामसाज शर्मा का निधन

By - Bhaskar Hindi |29 Nov 2022 10:13 AM IST
सलेहा पंचायत समन्वयक रामसाज शर्मा का निधन
डिजिटल डेस्क सलेहा नि.प्र.। पंचायत समन्वयक रामसाज शर्मा पिता रामसखा शर्मा उम्र 60 वर्ष निवासी भुलगवां हाल निवास सलेहा 27 नवंबर को रात्रि करीब दस बजे हृदय गति रुकने से वह घर पर अचेत हो गये। उसी दौरान उनके पुत्र द्वारा उपचार के लिए सतना ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया। श्री शर्मा जनपद पंचायत गुनौर के सथनियां सेक्टर में पंचायत समन्वयक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों द्वारा उनके पार्थिव देह को प्रयागराज ले जाकर मुखाग्नि दी गई। श्री शर्मा के निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई।
Created On :   29 Nov 2022 3:43 PM IST
Next Story