खराब मौसम से धान कटाई कार्य प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

Paddy harvesting work affected by bad weather, increased concern of farmers
खराब मौसम से धान कटाई कार्य प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता
मौसम की मार खराब मौसम से धान कटाई कार्य प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  विभिन्न स्थानों पर  बेमौसम बारिश और खराब मौसम ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। कटाई के बाद खेतों में रखा धान अब बारिश के चलते पूरी तरह खराब होने की कगार पर आ पहुंचा है। जहां खेतों में फसल लहलहा रही हैं, वहां पर अब बारिश ने कटाई के कार्य को भी प्रभावित कर दिया है।  बता दें कि, आमतौर पर दीप पर्व के पूर्व ही धान कटाई का कार्य प्रारंभ हो जाता है।

अच्छे उत्पादन के लिए नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक धान कटाई का कार्य पूर्ण करना पड़ता है। मात्र जिले में दो दिनों तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के चलते धान कटाई का कार्य पूरी तरह से अटका हुअा है। जिससे धान उत्पादन में काफी कटौती की आशंका होकर किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।  कटे हुए धान फसल को चार दिन तक सूखने के लिए खेत में ही रखा जाता है। लेकिन यह फसल अब बारिश के पानी से पूरी तरह भीग गयी है। साथ ही कई स्थानों पर इन फसलों पर अंकुर भी उगने लगे हैं। जिससे किसानों को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे नुकसानग्रस्त क्षेत्र का पंचनामा कर नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा दे, एेसी मांग नुकसानग्रस्त किसानों द्वारा की जा रही है। 

Created On :   16 Nov 2021 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story