- Home
- /
- पछेल हत्याकांड का आरोपी 3 माह बाद...
पछेल हत्याकांड का आरोपी 3 माह बाद नाशिक में पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, अमरावती। फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के तहत छत्री तालाब रोड पर शाम के समय टहलने गए सुदर्शन नगर निवासी संतोष उर्फ पापा पछेल की आरोपी सूरज मारवे ने चाकू से घोंपकर निर्मम हत्या कर दी थी। यह वारदात 1 सितंबर को शाम 6 बजे के दौरान हुई थी। इस घटना के बाद फरार आरोपी सूरज मारवे को इस घटना के तीन माह बाद नाशिक से गिरफ्तार किया गया है।
नाशिक पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी सूरज मारवे को अपने कब्जे में लेने के लिए फ्रेजरपुरा पुलिस का एक दल शुक्रवार की सुबह नाशिक के लिए रवाना हुआ। बता दें कि इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी मुकेश मारवे, अमन पसरे, धनश्याम शिलके, निखिल परिहार और सौरभ गाडेकर को गिरफ्तार किया हंै। वििदत हो कि सुदर्शन नगर निवासी संतोष पछेल का परिवार किसी विवाह समारोह में शामिल होने बाहर गया था। उस समय उनके घर में अज्ञात आरोपियों ने सेंध लगाकर लाखों का माल चुरा लिया था। मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने संतोष पछेल की शिकायत पर सूरज मारवे पर मामला दर्ज करवाया था। तभी से सूरज और संतोष पछेल के बीच दुश्मनी चल रही थी। इसी दुश्मनी के चलते सूरज मारवे और उसके साथियों ने संतोष पछेल को छत्री तालाब रोड पर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले का मुख्य आरोपी सूरज मारवे हत्याकांड के बाद से फरार था।
जिसे नाशिक पुलिस ने गुरुवार की शाम को हिरासत में ले लिया।
Created On :   24 Dec 2022 4:10 PM IST