ट्रैक्टर-दोपहिया की टक्कर में एक की मौत

One killed in tractor-two wheeler collision
ट्रैक्टर-दोपहिया की टक्कर में एक की मौत
गड़चिरोली में एक्सीडेंट ट्रैक्टर-दोपहिया की टक्कर में एक की मौत

डिजिटल डेस्क, मुलचेरा (गड़चिरोली)| तहसील के भवानीपुर गांव के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। मृत व्यक्ति का नाम भगतनगर निवासी गोपाल गंगाधर मंडल (23) बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपाल अपनी दोपहिया से मुलचेरा से भगतनगर की ओर जा रहा था। इसी बीच भवानीपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।  इस हादसे में गोपाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुलचेरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव काे पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल रवाना किया गया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक केंद्रे कर रहे हैं।

 

Created On :   2 Nov 2021 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story