- Home
- /
- दोपहिया फिसलने से एक की मृत्यु, 1...
दोपहिया फिसलने से एक की मृत्यु, 1 घायल

डिजिटल डेस्क, यवतमाल | तेज रफ्तार दाेपहिया फिसलने से पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी नांदेड़ अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का नाम साहेबराव ठेंगले (42) बताया गया है। जिसकी शिकायत मृतक के बेटे बेलोरा निवासी पंकज ठेंगले (18) ने 8 अक्टूबर को खंडाला थाने में की है। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता साहेबराव ठेंगले (42) यह आरोपी धनंजय बोरालकर की एमएच-38, एम-1465 नंबर की दोपहिया में पीछे बैठकर जा रहे थे। इस वक्त तेज रफ्तार दोपहिया के सामने कुत्ता आने से दोपहिया अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई। जिसमें शिकायतकर्ता के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल स्थिति में नांदेड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी हाल ही में मौत हो गई। इस मामले में खंडाला पुलिस ने दोपहिया चालक बोराला निवासी आरोपी धनंजय बोरालकर के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 304 अ के तहत मामला दर्ज किया है।
वाहन की टक्कर में दोपहिया सवार घायल
रालेगांव से यवतमाल की ओर आ रहे युवक की दोपहिया को माल वाहक ने टक्कर मार दी। जिससे दोपहिया पर सवार दाेनों युवक गंभीर रूप से घाायल हो गए। घटना कलंब के पास उमरी फाटे पर 7 अक्टूबर को घटी। जिसकी शिकायत वर्धा जिले के आकली सेलू निवासी मयूर धुरड (29) ने शुक्रवार को कलंब थाने में की। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता उनके मित्र पंकज भोयर (35) के साथ दोपहिया से रालेगांव से यवतमाल आ रहे थे। इस वक्त उमरी फाटे के पास एक माल वाहक ने उनकी दाेपहिया को टक्कर मार दी। जिसमें शिकायतकर्ता व उनके मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में कलंब पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 337, 338 के तहत अपराध दर्ज किया है।
दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित
मायके से 1 लाख रुपए लाने की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामाल सामने आया है। घटना महागांव के धनोड़ा में 8 अक्टूबर को उजागर हुई। जिसकी शिकायत विवाहिता ने 8 अक्टूबर को दिग्रस थाने में की। शिकायत के अनुसार माहुर निवासी आरोपी शेख महेबूब शेख रहीम (36) और अन्य 5 लोगों ने मिलकर विवाहिता को मायके से दहेज के 1 लाख रुपए लाने की मांग कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने 8 अक्टूबर को दिग्रस थाने में शिकायत की। इस मामले में दिग्रस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 498अ, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
शराब ले जा रही दोपहिया हुई दुर्घटनाग्रस्त
अवैध तरीके से देसी शराब ले जा रही दोपहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोपहिया पर सवार दो युवक घायल हो गए। घटना 8 अक्टूबर की देर रात पांढरकवड़ा के शिबला प्वाइंट पर घटी। जिसकी शिकायत पांढरकवड़ा थाने के पुलिसकर्मी राठोड़ ने 8 अक्टूबर की रात 2 बजे पांढरकवडा थाने में की। शिकायत के अनुसार आरोपी देसी शराब लेकर एमएच-31, एफजे-4332 नंबर की दोपहिया से जा रहे थे। पुलिसकर्मी को देखते ही चालक ने दोपहिया मोड़नी चाही, लेकिन वाहन से नियंत्रण छूट जाने से दोपहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वाहन पर सवार पांढरकवड़ा निवासी आरोपी शेख शेहबाज मेहमूद (22) व उसका साथी घायल हाे गया। पांढरकवड़ा पुलिस ने दाेनों को पकड़कर उनके खिलाफ भादंवि की धारा 279, 337 व सह धारा 65 मदाका के तहत अपराध दर्ज किया है।
कुएं से मोटर पंप हुई चोरी
कलंब थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आष्टा में दो किसानों के कुएं से मोटरपंप अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। जिसकी कीमत 15 हजार रुपए बताई गई है। घटना 8 अक्टूबर की सुबह उजागर हुई। जिसकी शिकायत नरसापुर निवासी विजय राऊत (51) ने शुक्रवार की सुबह कलंब थाने में की। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता व उनके मित्र निलेश टाणे के कुएं पर लगाई गई दोनों मोटर चोरी कर ली। इस मामले में कलंब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मामूली विवाद में महिला की पिटाई
मामूली बात को लेकर हुए विवाद में 5 लोगों ने मिलकर एक महिला किसान से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना उमरखेड़ तहसील के तिवरंग में 8 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे घटी। जिसकी शिकायत तिवरंग निवासी अनूसया भालेराव (50) ने शुक्रवार की शाम 6.30 बजे पोफाली थाने में की। शिकायत के अनुसार सोयाबीन निकालने वाले आदमी को क्यों बुलाया यह सवाल कर तिवरंग निवासी आरोपी बलीराम कदम (55) ने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से िववाद कर लाठी से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पोफाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 143, 147, 148, 149, 324, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Created On :   9 Oct 2021 8:52 PM IST