- Home
- /
- ग्रेनेड हमले में एक नागरिक और...
ग्रेनेड हमले में एक नागरिक और पुलिसकर्मी घायल

By - Bhaskar Hindi |10 Nov 2021 4:38 PM IST
जम्मू कश्मीर ग्रेनेड हमले में एक नागरिक और पुलिसकर्मी घायल
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। श्रीनगर में बुधवार शाम आतंकवादियों द्वारा किये गये ग्रेनेड हमले में एक नागरिक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि शहर में ईदगाह के अलीमसजिद इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के एक दल पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड सड़क पर फट गया, जिसमें एक नागरिक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी के लिए इलाके को घेर लिया गया है। घायल नागरिक की पहचान एजाज अहमद भट और पुलिसकर्मी की पहचान सजाद अहमद के रूप में हुई है।
(आईएएनएस)
Created On :   10 Nov 2021 9:00 PM IST
Next Story