- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हरदा
- /
- महेन्द्रगांव व भगवानपुरा में छत...
महेन्द्रगांव व भगवानपुरा में छत चबूतरा के लिये डेढ़-डेढ़ लाख रू. स्वीकृत!

By - Bhaskar Hindi |17 Aug 2021 11:43 AM IST
डेढ़ लाख रू. स्वीकृत! महेन्द्रगांव व भगवानपुरा में छत चबूतरा के लिये डेढ़-डेढ़ लाख रू. स्वीकृत!
डिजिटल डेस्क | हरदा कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने टिमरनी क्षेत्र के विधायक श्री संजय शाह की अनुशंसा पर टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेन्द्रगांव के अनुसूचित जाति बहूल मोहल्ले में छत चबूतरा निर्माण के लिये 1.50 लाख रूपये स्वीकृत किये है।
इसके अलावा ग्राम पंचायत भगवानपुरा के ग्राम केवलारी में भी छत चबूतरा निर्माण के लिये डेढ़ लाख रूपये स्वीकृत किये गये। इसके साथ ही ग्राम पोखरनी में सामुदायिक भवन में फ्लोरिंग एवं अन्य अतिरिक्त कार्य के लिये 3 लाख रूपये स्वीकृत करने के आदेश कलेक्टर श्री गुप्ता ने जारी किये।
इन सभी कार्यो की निर्माण एजेन्सी संबंधित पंचायत के सरपंच को बनाया गया है। निर्माण एजेन्सी को तीन माह में यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है।
Created On :   17 Aug 2021 2:06 PM IST
Next Story