अब गड़चिरोली के मिनी मंत्रालय में होंगे 57 सदस्य

Now there will be 57 members in the mini ministry of Gadchiroli
अब गड़चिरोली के मिनी मंत्रालय में होंगे 57 सदस्य
बढ़ेगी संख्या अब गड़चिरोली के मिनी मंत्रालय में होंगे 57 सदस्य

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जनसंख्या के आधार पर जिला परिषद और पंचायत समितियों में सदस्य संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत गड़चिरोली जिला परिषद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 57 होगी। पहले इसी मिनी मंत्रालय में 51 सदस्य थे। सदस्यों की संख्या 6 से बढ़ जाने के कारण अब आगामी चुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। बता दें कि, कोरोना संक्रमण कम होते ही राज्य सरकार द्वारा जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों के चुनावों की घोषणा की जा रही है।

 गड़चिरोली जिले में आगामी 21 दिसंबर को 9 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। वहीं अहेरी तहसील के कुल 14 ग्रापं में उपचुनाव होंगे। जिला परिषद चुनाव के लिए अब भी एक वर्ष की अवधि शेष है  मात्र मंत्रिमंडल द्वारा लिये गये निर्णय के तहत अब जिला परिषद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 57 पर पहुंच गयी है। इस नयी रचना के बाद समूचे विदर्भ में सर्वाधिक कम सदस्य संख्या वाले जिला परिषदों मंे गड़चिरोली का नाम अब समाविष्ट हो गया है।  जिला परिषद में सदस्य संख्या बढ़ जाने से अब आगामी चुनाव रोचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
 

Created On :   1 Dec 2021 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story