- Home
- /
- बिहार: नीतीश बोले- 15 को फिर होगी...
बिहार: नीतीश बोले- 15 को फिर होगी NDA की बैठक, सरकार गठन पर होगा फैसला

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान सभा चुनावों के नतीजों में तीसरी पार्टी बनने के बावजूद जनता दल यूनाइटेड (JDalU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक हाउस पर एनडीए नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी पार्टी के नेता शामिल हुए।
इस बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि 15 नवंबर को फिर एनडीए की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय होगा। 15 तारीख को होने वाली बैठक में एनडीए के सभी विधायक मौजूद रहेंगे और दोपहर 12.30 बजे मीटिंग शुरू होगी।
On Nov 15, at 12:30 pm all the NDA MLAs will hold a joint meeting, all decisions will be notified: Chief Minister JD(U) chief Nitish Kumar pic.twitter.com/xgC0rmf0r1
— ANI (@ANI) November 13, 2020
आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, संजय झा, आरसीपी सिंह, अशोक चौधरी, विजेंद्र प्रसाद, हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी मौजूद रहे।
बता दें कि चुनाव के बाद गुरुवार को पहली बार नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर उन्होंने किसी तरह का दावा पेश नहीं किया है।
Created On :   13 Nov 2020 2:28 PM IST