सुरजागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने फेंके पर्चे 

Naxalites threw pamphlets in Surjagarh hill area
सुरजागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने फेंके पर्चे 
माइनिंग बंद करने सुरजागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने फेंके पर्चे 

एटापल्ली (गड़चिरोली)| सुरजागढ़ माइनिंग के साथ जिले की अन्य 25 माइनिंग को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर नक्सलियों ने सुरजागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली पर्चे फेंके।  जिला पुलिस विभाग ने इस बात की पुष्टि अब तक नहीं की है। बता दें कि, 15 दिन पूर्व ग्रामसभाओं व आदिवासियों द्वारा आरंभ किए गए  आंदोलन को भी नक्सलियों ने पर्चों के माध्यम से अपना समर्थन घोषित किया है। ये पर्चे सुरजागढ़ समेत हेड़री व अन्य गांव परिसर में देखे गए। पर्चों के माध्यम से नक्सलियों ने राज्य व केंद्र सरकार का निषेध भी किया।

Created On :   11 Nov 2021 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story