- Home
- /
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के...
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 24 को बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश, गोवा सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर देश के मुस्लिम मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने की रणनीति पर चर्चा के लिए भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। दिल्ली में रविवार को आयोजित बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चे के सभी राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारियों के अलावा केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव डी. पुरंदेश्वरी भी शामिल होंगी।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के व र्तमान हालात को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में मोर्चे की उपलब्धियों और कमियों पर चर्चा के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी बातचीत की जाएगी। सभी राज्यों में मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।
सिद्दीकी ने दावा किया कि मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा सरकारों ने मुस्लिम समुदाय समेत तमाम अल्पसंख्यक वर्गों के लिए इतने काम किए है कि पहले कभी नहीं किए गए। मोर्चा इन उपलब्धियों की जानकारी इस समुदाय के हर घर तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाएगा ताकि लोगों तक भाजपा सरकार के कामकाज की सही जानकारी पहुंच सके। कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय करने के लिए शनिवार को भाजपा मुख्यालय में अलप्संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बैठक की।
Created On :   23 Oct 2021 7:29 PM IST