- Home
- /
- 31 हजार दीपों से जगमग भगवान राम का...
31 हजार दीपों से जगमग भगवान राम का ननिहाल

डिजिटल डेस्क, रायपुर। राजधानी रायपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर महासमुंद मार्ग पर स्थित आठ हजार की आबादी वाला ग्राम चंदखुरी (कौशल्या धाम)। भगवान राम का ननिहाल। दीपोत्सव पर माता कौशल्या मंदिर में 31 हजार दीपक जलाए गए। पिछले तीन साल से दिवाली के दिन ‘हमर राम सांस्कृतिक समिति यहां दीपदान करती रही है।’ दीपदान से पहले दीये मंदिर में सजाये गए। महाआरती तथा आतिशबाजी हुई। गौरतलब है कि चंदखुरी को प्राचीन कौशल की राजधानी माना जाता है। यहां भगवान राम की माता कौशल्या का एक प्राचीन मंदिर है। इसमें भगवान राम माता कौशल्या की गोद में बैठे दिखाए गए हैं। यह पूरी दुनिया में भगवान राम की माता को समर्पित एकमात्र मंदिर माना जाता है। राज्य सरकार ने राम वनगमन पथ पर्यटन सर्किट के तहत माता कौशल्या मंदिर का पिछले साल ही जीर्णोद्धार कराया है।
Created On :   26 Oct 2022 5:04 PM IST