- Home
- /
- नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ की नई...
नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

By - Bhaskar Hindi |4 Oct 2021 5:17 AM IST
बोरकर अध्यक्ष व त्रिपाठी महासचिव नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ के चुनाव रविवार को हुए। कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 2021 से 2023 तक रहेगा। संघ के नए अध्यक्ष शिरीश बोरकर होंगे। उपाध्यक्ष अनंत मुले, परितोष प्रामाणिक, महासचिव ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष वर्षा बासु, संगठन सचिव सुरेश कनोजिया, संयुक्त सचिव महेश उपदेव व अभिषेक तिवारी बने। कार्यकारिणी सदस्यों में अनुपम सोनी, राजेंद्र उट्टलवार, पराग जोशी, सुनील सोनी, हितेश लिंबाचिया, बसंतकुमार तिवारी, वर्षा मदने, मीरा टोले, निखिल दीक्षित शामिल हैं।
Created On :   4 Oct 2021 10:46 AM IST
Next Story