- Home
- /
- कुएं से पानी लेने जा रही महिला से...
कुएं से पानी लेने जा रही महिला से छेड़छाड़ ,मामला दर्ज

By - Bhaskar Hindi |7 Aug 2021 12:53 PM IST
कुएं से पानी लेने जा रही महिला से छेड़छाड़ ,मामला दर्ज
डिजिटल डेस्क, माजलगांव । दिदुंड पुलिस थाना अंतर्गत महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माजलगांव तहसील के दिदुंड पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला खेत के कुएं में पानी भरने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी बारीकराव तोंडे ने महिला को रोका और हाथ पकड़कर छेडछाड़ की उससे जबर्दस्ती करने की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने घटना अपने परिजनो को बताई । महिला की शिकायत पर आरोपी बारीकराव तोंडे( निवासी नाथसागर तांडा लोणगांव) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस कर्मी मस्के कर रहे हैं।
Created On :   7 Aug 2021 6:22 PM IST
Next Story