- Home
- /
- विधायक ससाने, तत्कालीन सीओ पर होगा...
विधायक ससाने, तत्कालीन सीओ पर होगा अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिले के उमरखेड़ नगर परिरषद के पूर्व नगराध्यक्ष तथा भाजपा विधायक नामदेव ससाणे, तत्कालीन सीओ समेत तत्कालीन लेखापाल, तत्कालीन स्वास्थ्य निरीक्षक और संबधित अधिकारी, स्थायी समिति सदस्य के खिलाफ के खिलाफ 65 लाख के कचरा घोटाले में अपराध दर्ज करने के आदेश राज्य के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए हैं।
उमरखेड़ नगर परिषद के एसडीओ तथा प्रभारी व्यंकट राठोड ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों पर नकेल कसने के लिए इसका ड्राफ्ट निर्देश के अनुसार बनाया जा रहा है। जो उमरखेड़ थाने में दिया जाएगा। इसके बाद इन सभी पर अपराध दर्ज होनेवाला है। इसमें गुरुवार को कांग्रेस के जिला महासचिव गोपाल अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कचरा घोटाले की शिकायत 23 जनवरी 2018 को कांग्रेस के पूर्व पार्षद शेख जलील ने जिलाधिकारी से की थी। मामले में जिलाधिकारी ने 5 अप्रैल 2018 को तत्कालीन सीओ से जबाब मांगा था। उन्होंने 9 नवंबर 2020 को इसकी जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट पेश की, जिसमें धांधली होने की बात बताई गई थी। जिलाधिकारी ने 5 फरवरी 2021 को यही रिपोर्ट सरकार को भेजी थी, जिस पर मंत्री शिंदे ने उक्त सभी के खिलाफ अपराध दर्ज करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।
Created On :   3 Feb 2022 8:29 PM IST