बहुउद्देश्यीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता छात्रावास का मंत्री श्री सिंह ने किया लोकापर्ण

डिजिटल डेस्क, पन्ना। बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता छात्रावास का लोकापर्ण आज दिनांक २२ अप्रैल को मध्य प्रदेश शासन के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र, एसीईओ जिला पंचायत पन्ना अशोक चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय मंचासीन रहे। मंत्री श्री ङ्क्षसह द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के अंतर्गत २४० लाख रूपए की लागत से निर्मित छात्रावास का लोकापर्ण किया गया। भारतीय मजदूर संघ एवं स्वास्थ्य संघ के द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र हेतु ज्ञापन दिया गया। जिसे मंत्री श्री ङ्क्षसह द्वारा कलेक्टर के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया गया। लोकापर्ण कार्यक्रम में डॉ. डी.पी. प्रजापति, अरूणेन्द्र प्रताप सिंह, पी.एस. तिवारी, राजेश चौरहा, एम.पी. अहिरवार, अजय रजक, श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, श्रीमती सपना साहू, श्रीमती बसंती बोस, श्रीमती सपना खरे, श्रीमती एन्जलीना गुप्ता, श्रीमती अनुपमा शर्मा, अंजली ठाकुर, सलीम खान, जे.पी. जडिया, आर.के. सोनी, विनोद मिश्रा, महेन्द्र तिवारी, शिवकुमार मिश्रा, रामकिशोर गर्ग, सुनील खरे, धीरेन्द्र खरे, राकेश जैन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Created On :   23 April 2023 2:10 PM IST