- Home
- /
- कलेक्टर को सूचित किए बिना ही अवकाश...
कलेक्टर को सूचित किए बिना ही अवकाश पर गए खनिज अधिकारी

डिजिटल डेस्क, शहडोल। खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा और निरीक्षक प्रभात पट्टा के अवकाश पर जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार सरगर्म है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पर अवकाश पर गए खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा ने कलेक्टर को सूचित किए बिना मुख्यालय छोड़ दिया। अवकाश पर चले गए। इसी प्रकार खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा ने अवकाश तो 5 दिसंबर से लिया, लेकिन वे 28 नवंबर को ही मुख्यालय छोडक़र चले गए थे।
खनिज विभाग के दोनों ही जिम्मेदार अधिकारियों के अवकाश पर जाने को लेकर कलेक्टर वंदना वैद्य ने जानकारी मांगी है।इस संबंध में कलेक्टर ने दैनिक भास्कर को बताया कि खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा द्वारा अवकाश लेने के बारे में बताया गया था, लेकिन निश्चित तारीख से पहले चले जाने का पता लगा रहे हैं। खनिज अधिकारी के अवकाश पर जाने की जानकारी नहीं थी, इस मामले में जानकारी प्राप्त करते हैं।
Created On :   9 Dec 2022 10:38 PM IST