1 मार्च से मुंबई में दूध प्रति लीटर 5 रुपए होगा महंगा

By - Bhaskar Hindi |25 Feb 2023 7:25 PM IST
मुंबई 1 मार्च से मुंबई में दूध प्रति लीटर 5 रुपए होगा महंगा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। पशुओं के चारे की कीमतों में बढ़ोतरी का असर दूध की कीमतों पर पड़ेगा। आगामी 1 मार्च से मुंबई में भैंस का दूध 5 रुपए प्रति लीटर मंहगा मिलेगा। मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ की आम सभा की बैठक में यह फैसला लिया गया। संघ के पदाधिकारी चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुधारू पशुओं की बढ़ती कीमतों के साथ ही चारे की कीमतों में 15से लेकर 25 प्रतिशततक की बढ़ोत्तरी हुई है। इस लिए हमें दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। बांम्बे मिल्क प्रोड्यूसर एसोसिएशन की आम सभा के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दूध की मौजूदा होलसेल कीमत 80 रुपए से बढ़ाकर 85 प्रति लीटर किया जाय। यह दर 1 मार्च से31 अगस्त 2023 तक लागू रहेगी।
Created On :   25 Feb 2023 7:25 PM IST
Next Story