वर्धा-नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो : गडकरी

Metro will run between Wardha-Nagpur: Gadkari
वर्धा-नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो : गडकरी
प्रशासकीय इमारत का लोकार्पण वर्धा-नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो : गडकरी
डिजिटल डेस्क, देवली(वर्धा)। भविष्य में नागपुर से वर्धा तक मेट्रो चलाई जाएगी। इसके लिए बनाई जानेवाली मेट्रो परियोजना की केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने जानकारी दी। वे  देवली नगर परिषद द्वारा कनिष्ठ महाविद्यालय तथा नप के प्रशासकीय इमारत के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। उपस्थितों को संबोधित  करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि, देवली जैसे क वर्ग नप ने अत्यंत सुंदर इनडोअर स्टेडियम का निर्माण किया है।  सांसद रामदास तड़स की सराहना करते हुए उन्होंने देवली, वर्धा और यवतमाल की ओर जानेवाले राज्य महामार्ग अत्यंत सुंदर निर्माण करने पर खुशी जताई। इसके साथ देवली के समीप से जाने वाले सभी मार्गो को केंद्रीय निधि द्वारा निर्माण किए जाने का आश्वासन दिया।

भविष्य में वर्धा तथा विदर्भ विकास की नई परियोजनाओं के माध्यम से संपूर्ण विकास कार्यो की जानकारी दी। बजाज फाउंंडेशन द्वारा वर्धा जिले में किए गए जलसंवर्धन तथा बांध के कार्य की भी उन्होंने प्रशंसा की। इस अवसर पर हाल ही में दुनिया में ब्लॉक दी चेन इस विषय पर युवा लेखक के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले गौरश राजेश बकाने काे सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद रामदास तड़स, विधायक पंकज भोयर, विधायक दादाराव केचे, विधायक रामदास आंबटकर, प्रदेश भाजपा सचिव राजेश बकाने, विदर्भ भाजपा संघठक मंत्री उपकेंद्र कोठेकर, जिप अध्यक्षा सरिता गाखरे, देवली नपा अध्यक्ष सुचिता मडावी, पूर्व अध्यक्षा शोभाताई तड़स, पूर्व सांसद सुरेश वाघमारे, देवली नपा उपाध्यक्ष नरेंद्र मदनकर, जिप उपाध्यक्षा वैशाली येरावार समेत नप सदस्य उपस्थित थे।

 

Created On :   19 Oct 2021 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story