विद्युत कर्मचारियों द्वारा अनिश्चिकालीन हड़ताल को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

डिजिटल डेस्क सलेहा नि.प्र.। मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी कल्याण संघ मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन द्वारा ०5 जनवरी को उर्जा प्रमुख सचिव के आश्वासन पर अनवरत चल रहे 15 दिवसीय आंदोलन को स्थगित किया गया था। जिन्होंने आश्वासन दिया था कि 15 दिवस में आपकी मांगे पूरी होंगी लेकिन आज तक मांगे पूरी नहीं हुई। जिससे रूष्ट होकर विद्युत कर्मचारी संगठन सलेहा द्वारा सलेहा में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री उमेश पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया कि 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन करने को कहा गया है। इस दौरान नागेश्वर मस्तराम, सुरेंद्र वर्मा, राजेश प्रसाद नामदेव, महेश सिंह, जागेश्वरी लोधी, भास्कर प्रजापति, रामकिशन कुशवाहा, गोपाल विश्वकर्मा, रूप सिंह, कमलेश लोधी, पुष्पेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, रमेश वर्मा, रमाकांत त्रिपाठी, कुलदीप जैन, आनंद वर्मा, शशिकांत पाण्डेय, अनिल मिश्रा, अशोक कुशवाहा, अनिल प्रजापति सहित विद्युत कर्मचारियों द्वारा कार्य बंद करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
Created On :   21 Jan 2023 4:06 PM IST