आज मनाया जायेगा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कायस्थ समाज पन्ना द्वारा दिनांक २७ अप्रैल दिन गुरूवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव बडे ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिसमें पूरे जिले भर के कायस्थ बंधु सम्मिलित होंगे। सर्वप्रथम सुबह ०8 बजे वेदमाता गायत्री का हवन पूजन होगा इसके उपरांत 11 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव होगा। जिसमें ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ ही बधाई गीत गाए जाएंगे। इसके उपरांत समाज के बच्चों एवं आगंतुक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कायस्थ समाज के द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव को लेकर समाज के बच्चे, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों में भारी उत्साह देखा गया है। पूरे शहरवासियों को समाज के द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर होर्डिंग्स के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। श्री चित्रगुप्त जी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कायस्थ समाज के अध्यक्ष अशोक सक्सेना, संरक्षक पी.एन. खरे एवं सचिव राजीव खरे ने भगवान के प्रकट उत्सव पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मंदिर पहुंचने की अपील की है।
Created On :   27 April 2023 12:03 PM IST