- Home
- /
- कुएं में गिरने से शख्स की हुई मौत
कुएं में गिरने से शख्स की हुई मौत

By - Bhaskar Hindi |26 Dec 2022 2:54 AM
हादसा कुएं में गिरने से शख्स की हुई मौत
भास्कर न्यूज सिवनी। घंसौर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक शख्स की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घंसौर के सिलसिला कॉलोनी क्षेत्र में रविवार की सुबह एक शख्स का शव कुएं में उतराता मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त वीरेंद्र यादव (35) निवासी सिलसिला कॉलोनी के रूप में हुई। माना जा रहा है कि रात में वह घर से निकला होगा और किसी वजह से कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On : 11 Dec 2022 3:45 PM
Tags
Next Story