- Home
- /
- मेलघाट और अमरावती ही नहीं मुंबई में...
मेलघाट और अमरावती ही नहीं मुंबई में भी है कुपोषण

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कुपोषण एक पुरानी और बड़ी समस्या है। जिसे हम अनदेखा नहीं कर रहे हैं। हमारी सरकार को 6 माह ही हुए हैं, हम उस पर काम करेंगे। किन्तु यह बात सच है कि मेलघाट और अमरावती ही नहीं बल्कि मुंबई में भी कुपोषण है। यह बात पर्यटन, कौशल विकास व महिला बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने कही। वह रविवार 11 दिसंबर को होटल ग्रांड मेहफिल में आयोजित पत्र-परिषद में बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ सांसद डॉ. अनिल बोंडे, अमरावती औद्योगिक विकास महामंडल के अध्यक्ष किरण पातुरकर, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष निवेदिता चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
मंत्री लोढा ने कहा कि अमराती राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज, संत गाडगेबाबा, संत गुलाबराव महाराज भूमि है। श्री क्षेत्र कौंडिण्यपुर, रिद्धपुर, मुक्तागिरी जैसे कई पौराणिक, धार्मिक स्थल इस भूमि पर हैं। वहां आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा सकता है। साथ ही अटके पड़े कामों को 3 माह में पूरा करने के बाद आम नागरिकों के लिए चालू किया जा सकता है। मेलघाट स्काईवॉक प्रकल्प के काम पूरा करने केंद्र सरकार का फालोअप लेंगे। पर्यटन को बढ़ाने महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में आवश्यक सुविधाओं के काम तत्काल पूर्ण करें। चिखलदरा महोत्सव जैसे उपक्रम के अच्छे तरह से किया जाएगा। मेलघाट में 10 व 11 मार्च को होली महोत्सव होगा जिसके लिए विभाग से 5 लाख की निधि दी जाएगी।
Created On :   12 Dec 2022 3:14 PM IST