- Home
- /
- महाराष्ट्र में कंट्रोल हुआ कोरोना,...
महाराष्ट्र में कंट्रोल हुआ कोरोना, लोगों की नहीं दी जाएगी छूट, 15 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति काफ़ी हद तक काबू होती नजर आ रही है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने साफ़ कह दिया है कि राज्य में एकदम से लॉकडाउन नहीं हटेगा। हम उन जिलों में लॉकडाउन बढ़ाना चाहते हैं जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। इस बीच धारवी स्लम एरिया में संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि, “कोविड-19 की स्थिति आज नियंत्रण में है। हम उन जिलों में लॉकडाउन बढ़ाना चाहते हैं जहां पॉजिविटी रेट ज्यादा है या जहां बेड की उपलब्धता में कोई दिक्क्त है। लेकिन डहां पॉजिटिविटी रेट राज्य औसत से कम है, हम वहां पाबंदियों में छूट दे सकते है।”
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में रिकवरी रेट 93 फीसदी तक पहुंच गया है। गुरूवार की शाम बैठक हुई, जिसमें चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि, राज्य में अगले 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। जिन जिलों में मामले कम हुए हैं, उनमें ढील दी जा सकती है, अंतिम निर्णय जल्द ही घोषित किया जाएगा। राज्य के 21 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 21 हजार 200 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 425 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में 179 इमारतें और 41 चॉल को केंटनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है।
धारावी में घटे मामले
मुबंई के स्लम धारवी में अब संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 2-3 दिन से यहां कोरोना के नए मामले 5 से कम आ रहे हैं। वहीं, सक्रिय मरीज भी मात्र 50 बताये गए हैं। जबकि अप्रैल माह में प्रतिदिन इस इलाके में 99 संकमितों मरीज मिल रहे थे। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोविड- 19 प्रबंधन के धारवी मॉडल और टीकाकरण अभियान ने क्षेत्र में दूसरी लहर को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने में काफ़ी मदद मिली है।
Created On :   28 May 2021 3:36 PM IST