- Home
- /
- महामंडलेश्वर शारदानंद सरस्वती नहीं...
महामंडलेश्वर शारदानंद सरस्वती नहीं रहे

By - Bhaskar Hindi |8 Nov 2022 9:59 AM IST
रायपुर महामंडलेश्वर शारदानंद सरस्वती नहीं रहे
डिजिटल डेस्क , रायपुर। अमरकंटक के मृत्युंजय सेवा आश्रम और देवी संपद मंडल मैनपुरी के प्रमुख संत महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती का रविवार-सोमवार दरम्यानी रात निधन हो गया। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने प्रयागराज (उप्र) गए स्वामी शारदानंद की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात आखिरी सांस ली। अमरकंटक के प्रमुख आश्रमों मे से एक मृत्युंजय आश्रम है जिसकी स्थापना स्वामी शारदानंद सरस्वती ने कराई थी।आदिवासी जोड़ों के विवाह तथा कई बड़े यज्ञों को संपन्न कराने वाले स्वामी शारदानंद के निधन से बिलासपुर, अमरकंटक, पेंड्रा सहित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उनके अनुयायियों में शोक है।
Created On :   8 Nov 2022 3:29 PM IST
Next Story