मोहन्द्रा में हर्षाेल्लास पूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। श्री हरि विष्णु के अंशावतार भगवान परशुराम जी की जयंती विप्र बंधुओं द्वारा मोहन्द्रा में उत्साह पूर्वक मनाई गई। जयंती के अवसर पर भगवान के जन्मोत्सव का कार्यक्रम वाराणसी से पहँुचे अमन शास्त्री एवं शिवनारायण पौराणिक जी की यजमानी में संपन्न हुआ। जयंती के शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। रथ में विराजमान भगवान परशुराम की जगह-जगह पूजा अर्चना करते हुए पुष्प वर्षा कर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन मानस भवन परिसर में संपन्न हुआ। यहां पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं टीकाराम भारद्वाज, द्वारिका पौराणिक, रामप्रताप पौराणिक, मनोज देवलिया अनिल तिवारी मुन्ना राजा तमगढ़, पुरुषोत्तम पाण्डेय, दीपक मिश्रा ने भगवान् परशुराम के जीवन से जुड़े प्रसंग और समाज उत्थान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय, प्रेम शंकर कटेहा, सुरेश पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, रीतेश पाण्डेय, सारांश पाण्डेय ,रमाकांत कटेहा, बाला प्रसाद कटेहा, अनिल दीक्षित, गोपी प्रसाद गुर्दवान, शिवकुमार कुपरहा,राजेन्द्र पाठक, रामनरेश दुबे, धीरू पाण्डेय, चंचल भरद्वाज, अनिल पाण्डेय , मुकेश चौबे, दीपक तिवारी, आदित्य पाण्डेय, मनोज त्रिवेदी विनोद पौराणिक, दीपक मिश्रा, संदीप पाण्डेय,शिवा शिवम भारद्वाज, पंकज तिवारी, श्रीकांत भारद्वाज, सुमेश कटेहा,अश्वनी कटेहा आदर्श त्रिवेदी, आदर्श पौराणिक अनुज चौबे, भोलू दुबे, जय कटेहा, प्रमोद सुरेहा, अनुराग विदुआ के साथ सैकड़ों विप्र बंधु व महिलाएं उपस्थित रहे। जयंती पर सफल आयोजन के कार्यक्रम के लिए विप्र समाज के अध्यक्ष प्रवीण कटेहा द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।
Created On :   24 April 2023 2:12 PM IST