- Home
- /
- कार समेत सवा तीन लाख की शराब जब्त,...
कार समेत सवा तीन लाख की शराब जब्त, एक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,गड़चिरोली। शहर पुलिस ने आलापल्ली-आष्टी मुख्य सड़क पर लभानतांडा गांव के पास नाकाबंदी कर कार समेत 3 लाख 31 हजार रुपए की शराब जब्त कर ली है। इस समय एक शराब विक्रेता को भी गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम आलापल्ली निवासी नागेश मोरेश्वर सड़मेक बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात अहेरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी शुरू होने की जानकारी अहेरी पुलिस को िमली। जानकारी के आधार पर पुलिस ने लभानतांडा गांव के पास नाकाबंदी की। इस दौरान कार क्रमांक एम. एच. 34 के. 0209 संदेहास्पद स्थिति में पाए जाने पर उसे रोका गया। जांच के बाद कार से 2 लाख 31 हजार रुपए की अंगरेजी शराब बरामद की गयी। इस कार्रवाई में 1 लाख रुपए की कार भी जब्त की गयी। गिरफ्तार आरोपी नागेश सड़मेक के खिलाफ मुंबई शराब बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई अहेरी के थानेदार गव्हाणे के नेतृत्व में पुलिस हवलदार शंकर डांगे, दिगंबर गडबले, विनोद रणदिवे, मनोज कुमले आदि ने की।
Created On :   23 Nov 2021 2:20 PM IST