- Home
- /
- नितीन राउत की जगह लिलोठिया बने...
नितीन राउत की जगह लिलोठिया बने कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया कांग्रेस के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। लिलोठिया महाराष्ट्र के मौजूदा ऊर्जा मंत्री डॉ नितीन राउत की जगह लेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजेश लिलोठिया को तत्काल प्रभाव से पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लिलोठिया पूर्व में दिल्ली प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने के राजू को कांग्रेस अनुसूचित जाति/ओबीसी/अल्पसंख्यक और अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के कामकाज की देखरेख के लिए समन्वयक नियुक्त किया है। इन दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। पार्टी ने अनुसूचित जाति विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ नितीन राउत के योगदान की सराहना की है।
Created On :   25 Dec 2021 7:32 PM IST