- Home
- /
- घोट के राजस्व कार्यालय परिसर में...
घोट के राजस्व कार्यालय परिसर में दिखा तेंदुआ

By - Bhaskar Hindi |17 May 2022 9:46 AM IST
गड़चिरोली घोट के राजस्व कार्यालय परिसर में दिखा तेंदुआ
डिजिटल डेस्क, घोट (गड़चिरोली)। चामोर्शी तहसील के घोट स्थित राजस्व विभाग के कार्यालय परिसर में अचानक एक तेंदुआ दिखायी देने से नागरिकों में दहशत फैली हुई है। बता दें कि, राजस्व कार्यालय से सटकर पुलिस मदद केंद्र है। इस मदद केंद्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने राजस्व कार्यालय की सुरक्षा दीवार से जंगलों की ओर पलायन करते हुए तेंदुए को देखा। कुछ कर्मचारियों ने तेंदुए का एक वीडियो भी बनाया लिया है, जो सोमवार को दिनभर वायरल होते रहा। तेंदुए ने अब तक किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन लोग भयभीत होने लगे हंै। इस कारण तेंदुए का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग नागरिकों ने की है।
Created On :   17 May 2022 3:15 PM IST
Next Story