पोहरा परिसर के खेत में पकड़ा गया तेंदुआ

डिजिटल डेस्क, अमरावती/चांदुर रेलवे। वडाली वनपरिक्षेत्र के पोहरा सर्कल के वनक्षेत्र में पिछले 8 दिन से तेंदुए की दहशत किसानों में देखी जा रही थी। पिछले सात दिनों से पोहरा में कहीं ना कहीं गांववासियों को तेंदुए के दर्शन हो रहे थे। पोहरा के एक किसान के खेत में यह तेंदुआ आने से वहां काम करनेवाले मजदूरों में सनसनी मच गई। इसकी जानकारी वडाली वनविभाग को दी गई। वनविभाग के दल ने लगभग 4 घंटे तक तेंदुए को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आखिरकार दोपहर 4 बजे तंेदुए को गन से ट्रैंग्यूलाइज कर वन विभाग ने पकड़ लिया। पश्चात उस पर वैद्यकीय उपचार कर उसे वडाली वन कार्यालय परिसर में कैद कर रखा गया है।
जानकारी के अनुसार पोहरा निवासी सुधीर आनंदराव तायडे नामक व्यक्ति के खेत में सोमवार को सुबह 7 से 8 मजदूर काम कर रहे थे। जिन्हें सुबह 11 खेत में तेंदुआ आने की जानकारी वडाली वनविभाग को दी गई। खबर मिलते ही वडाली वनपरिक्षेत्र के आरएफओ पी.टी.वानखड, वनपाल अमोल गावनेर, सुरेश मनगटे, फिरोज खान, वनरक्षक जगदीश गोरले, वनमजदूर मनोज ठाकुर, श्याम हटवार, वाहन चालक चंद्रकांत मानकर, सुधीर तायडे के खेत में गए। वहां के मजदूरों को तत्काल खेत छोड़ने के लिए कहकर वनविभाग के दल ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। 3.30 बजे से तेंदुए को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वडाली वनविभाग के शुटर अमोल गावनेर ने 4 बजे इस तेंदुए को ट्रैंग्यूलाइज कर लिया। इस समय पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉ. सागर ठोसर और ज्योति गावनेर भी तेंदुए को पकड़ने की मुहिम में शामिल हुए थे। तेंदुआ बेहोश होने के बाद उस पर वैद्यकीय उपचार कर उसे पिंजरे में डाला गया। पश्चात उस पर वडाली वन कार्यालय परिसर में पिंजरे में कैद कर रखा गया है।
Created On :   17 Jan 2023 3:59 PM IST