- Home
- /
- मणिपुर में भूस्खलन, 7 लोगों की गई...
मणिपुर में भूस्खलन, 7 लोगों की गई जान, दो दर्जन से अधिक सैनिकों के दबे होने की आशंका,बचाव कार्य जारी

डिजिटल डेस्क,इंफाल। मणिपुर के नोनी एक भूस्खलन की खबर सामने आई है। जिसमें 7 की लोगों की जान चली गई है। मणिपुर में 29 और 30 जून को लगातार बारिश के कारण आधी रात को नोनी जिले में भारी भूस्खलन हुआ।
जिरीबाम-इंफाल निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना की कंपनी भूस्खलन की चपेट में आई हैं। जिसमें सेना के 7 सैनिकों की मौत हो गई है और 25 सैनिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना के बाद भारतीय सेना और असम राइफल्स ने साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसमें रेलवे साइट पर मौजूद इंजीनियरिंग प्लांट की मशीनों की मदद ली गई।बचाव कार्य के चलते सुबह 5:30 बजे तक 13 जवानों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। इन घायल सैनिकों का इलाज नोने स्थित आर्मी मेडीकल यूनिट में चल रहा है। वहीं गंभीर रुप से घायल सैनिकों को इंफाल और अन्य जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
भारतीय सेना के मुताबिक दुबारा हुये भुस्खलन और खराब मौसम के चलते बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।भुस्खलन के कारण स्थानीय इलजाई नदी भी प्रभावित हुई है।सेना के 25 जवान लापता है।जिनकी खोज लगातार की जा रही है। वहीं सेना के हेलीकॉप्टर बचाव कार्य के लिए स्टैंडबाय पर है और मौसम के सामान्य होने का इंतजार कर रहे है।
Created On :   30 Jun 2022 9:11 PM IST