पहली मंजिल से गिरे मजदूर की मौत

By - Bhaskar Hindi |12 April 2023 12:33 PM IST
नागपुर पहली मंजिल से गिरे मजदूर की मौत
डिजिटल डेस्क, नागपुर । मॉल में जाली लगाते समय पहली मंजिल से गिरे मजदूर की मौत हो गई। हादसा सोमवार को दोपहर में वेरायटी चौक स्थित ग्लोबल स्क्वेयर मॉल परिसर में हुआ। घटित को लेकर हुए अारोप-प्रत्यारोप में सुरक्षा में लापरवाही बरतने की बात की जा रही थी। बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। मृतक मजदूर इंदल भारती गौतम (25) उत्तर प्रदेश का था। वर्तमान में नागपुर में रहता था। दोपहर करीब 12 बजे वह मॉल में पहली मंजिल पर लोहे की जाली लगा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह सिर के बल नीचे िगरा। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
Created On :   12 April 2023 12:32 PM IST
Next Story