खरीफ ऋण चुकाने की समय अवधि अब 30 अप्रैल तक

By - Bhaskar Hindi |9 April 2023 11:01 AM IST
पन्ना खरीफ ऋण चुकाने की समय अवधि अब 30 अप्रैल तक
डिजिटल डेस्क,पन्ना। खरीफ फसल का ऋण चुकाने की समय अवधि 30 अप्रैल तक बढाई गई है। यह निर्णय किसानों के आग्रह पर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रभावित किसानों के फसल बीमा योजना के प्रकरण बन जाएँ और किसानों को योजना का लाभ समय रहते मिले। प्रभावित किसानों से वसूली स्थगित करने का फैसला भी लिया गया है। उसका ब्याज भी राज्य शासन द्वारा भरा जाएगा। इससे किसानों को अगली फसल के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल सकेगा।
Created On :   9 April 2023 11:01 AM IST
Next Story