- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- नर्मदा नदी के बाँधों के भराव पर सतत...
नर्मदा नदी के बाँधों के भराव पर सतत निगरानी रखें - राज्य मंत्री श्री कुशवाह!

By - Bhaskar Hindi |31 July 2021 12:16 PM IST
नर्मदा नदी के बाँधों के भराव पर सतत निगरानी रखें - राज्य मंत्री श्री कुशवाह!
डिजिटल डेस्क | सीधी नर्मदा घाटी विकास परियोजना के बाँधों में वर्षाकाल के दौरान होने वाले जल-भराव पर सतत निगरानी रखें। अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन के भी इंतजाम करें।
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में यह बात कही।
अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास श्री आई.पी.सी. केशरी और अन्य अधिकारी बैठक मे मौजूद थे।
Created On :   31 July 2021 1:33 PM IST
Next Story