- Home
- /
- CM बोम्मई की कैबिनेट का विस्तार: 29...
CM बोम्मई की कैबिनेट का विस्तार: 29 मंत्रियों को राज्यपाल थावरचंद ने दिलाई शपथ, राज्य को नहीं मिला कोई डिप्टी सीएम

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में मुख्यमंत्री का चेहरा बदले जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। बीएस.येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनके मंत्रिमंडल में कुल 29 मंत्रियों को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई है। नई कैबिनेट में 7 मंत्री ओबीसी, 3 एससी, 1 एसटी, 7 वोकॉलिगा, 8 लिंगायत समुदाय से हैं, जबकि एक महिला मंत्री बनाई गई है।
Ministers of CM Basavaraj Bommai-led Karnataka government take oath at Raj Bhavan in Bengaluru. pic.twitter.com/EINYkwnItr
— ANI (@ANI) August 4, 2021
टीम वरिष्ठ और नए चेहरों का मिश्रण है। इसमें गोविंद करजोल, के.एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, वी. सोमन्ना, वी. उमेश कट्टी, वी. सुनील कुमार अरागा ज्ञानेंद्र, हलप्पा आचार और बी.सी. नागेश नए चेहरे के रुप में शामिल हुए है। एक अकेली महिला प्रतिनिधि पूर्व मंत्री शशिकला जोले हैं। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल और अरविंद बेलाड भी कैबिनेट बर्थ से चूक गए।
नए कैबिनेट में मंत्रियों में गोविंद करजोल, के.एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, बी. श्रीरामुलु, वी. सोमन्ना, वी. उमेश कट्टी, एस. अंगारा, जे.सी. मधुस्वामी, अरागा जननेद्र, डॉ. अश्वत्नारायण सी.एन., सी.सी. पाटिल, आनंद सिंह, कोटा श्रीनिवास पुजारी, प्रभु चौहान, मुरुगेश निरानी, शिवराम हेब्बार, एस.टी. सोमशेखर, बी.सी. पाटिल, भैरथी बसावराजू, डॉ के सुधाकर, के गोपालैह, शशिकला जोले, एमटीबी नागराजू, के.सी. नारायण गौड़ा, बी.सी. नागेश, वी. सुनीलकुमार, हलप्पा बसप्पा आचार, शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा और मुनिरत्न शामिल है।
Created On :   4 Aug 2021 5:52 PM IST