- Home
- /
- मामुराबाद गांव के पास रोड पर ...
मामुराबाद गांव के पास रोड पर तेंदुए का शव मिला

डिजिटल डेस्क, जलगांव। जलगांव तहसील के मामुराबाद गांव के पास रोड पर तेंदुए का शव मिलने की घटना बुधवार की सुबह सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग कर्मचारी और तालुका पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर दाखिल हुए होकर पंचनामा करने का काम शुरू है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ममुराबाद गांव के पास नांद्रा फाटे पर मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों को 6 जनवरी की सुबह 7:30 बजे के आसपास रोड पर तेंदुआ मृत स्थिति में दिखाई देने पर वनविभाग और पुलिस को सूचना दी गई।
तेंदुए की मृत्यु कैसे हुई इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दाखिल हुए हैं। घटनास्थल पर देखने वालों की बहुत भी जमा हो गई।। लोगों में चर्चा है कि तेंदुए की इस जगह मृत्यु नहीं हुई है बल्कि उसे मारकर किसी ने इस परिसर में फेंका है।
Created On :   6 Jan 2021 6:05 PM IST