- Home
- /
- ईसापुर बांध ओवर फ्लो, 9 दरवाजे...
ईसापुर बांध ओवर फ्लो, 9 दरवाजे खोले

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। हिंगोली जिले के कलमनुरी तहसील से बहने वाली पेनगंगा नदी पर बने ईसापुर बांध के 93 प्रतिशत तक भर जाने के बाद 5 अगस्त की सुबह बांध के 9 दरवाजे खोलकर नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। ईसापुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में चल रही बारिश के चलते बांध में तेजी से पानी आ रहा है, जिससे जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ईसापुर बांध की स्वीकृत जलाशय संचालन योजना के अनुसार 15 अगस्त 2022 तक 440.35 मीटर तक रखा जा सकता है, बांध में 93.80 प्रतिशत तक पानी है। बांध की सुरक्षा को देखते हुऐ शुक्रवार की सुबह से ईसापुर बांध के दरवाजे 50 सेमी तक ऊपर कर पेनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। इसलिए नदी बेसिन में जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिसके बाद नदी के तेज बहाव से संभावित बाढ़ की स्थिति की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसी के चलते पेनगंगा नदी के दोनों किनारों के समीप सटे गांवों के नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सूचना दी गई है। बांध के दरवाजे खोलकर 14 हजार, 615 क्युसेक पानी छोड़ जा रहा है।
Created On :   5 Aug 2022 3:56 PM IST