- Home
- /
- रात में लोहा चुरानेवाला गिरोह...
रात में लोहा चुरानेवाला गिरोह सक्रिय

डिजिटल डेस्क, अमरावती। नांदगांव पेठ परिसर में देर रात गैस कटर लेकर लोहा चुरानेवाला गिरोह सक्रिय है। जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले कुछ लोग मध्यरात के समय लेकर वालकी रोड पर चोरी का लोहा गैस कटर से काटने का प्रयास करते समय किसानों को दिखाई दिए थे। इस बाबत पुलिस को जानकारी दी गई। किंतु पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं करने की बात सामने आई है।
26 नवंबर को मध्यरात के दौरान वालकी खेत शिवार के पास सड़क किनारे अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग एक चौपहिया वाहन में आए। इस वाहन में गैस कटर तथा सिलेंडर व अन्य साहित्य था। खेत से लौटनेवाले कुछ किसानों ने यह नजारा देखा। उन्होंने वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की। तब उन्होंने टालमटोल के जवाब दिए। तत्काल नांदगांव पेठ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने जांच कर साहित्य जब्त किया। इस समय रोहित भन्नारे (डोडासेमर, भतोडिया खुर्द, छिंदवाड़ा) और उसके जसवंत नामक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उनके के खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने से उन्हें छोड़ दिया गया। किंतु उसी दिन बोर नदी प्रकल्प पर 30 हजार रुपए कीमत का लोहा भी चोरी गया था। जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज हुई थी। इस घटना को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया होगा। इस तरह की संभावना जताई जा रही है।
Created On :   2 Dec 2022 3:44 PM IST