12 पुलिस निरीक्षकोें  के आंतरिक तबादले

Internal transfer of 12 police inspectors
12 पुलिस निरीक्षकोें  के आंतरिक तबादले
नागपुर 12 पुलिस निरीक्षकोें  के आंतरिक तबादले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर 12 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों के आंतरिक तबादले कर दिए गए, इनमें से कुछ पुलिस निरीक्षकों का कार्यकाल विवादित रहा है। 

इन्हें किया इधर से उधर
जिन पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, उनमें अपराध शाखा पुलिस विभाग में संलग्न पुलिस निरीक्षक बी.एस. परदेसी का सोनेगांव थाने का वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की जगह पर तबादला हुआ है। पांचपावली के थानेदार संजय मेंढे को सदर थाने की कमान दी गई है। अपराध शाखा पुलिस विभाग की पुलिस निरीक्षक शुभांगी वानखेड़े को मानकापुर का थानेदार बनाया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिस निरीक्षक वैभव जाधव को पांचपावली, मानकापुर की महिला थानेदार वैजयंती मांढवधरे को बेलतरोड़ी का थानेदार बनाया गया है। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस विभाग के पुलिस निरीक्षक विजय मालचे को कपिल नगर,   यातायात पुलिस विभाग के निरीक्षक अमित डोलस को साइबर पुलिस थाना भेजा गया है। सोनेगांव के थानेदार डी.डी. सागर को यातायात पुलिस िवभाग, सदर के थानेदार विनोद चौधरी को यातायात पुलिस विभाग में तबादला किया गया है। बेलतरोडी के थानेदार चंद्रकांत यादव को अपराध शाखा पुलिस विभाग, मानकापुर थाने के द्वितीय पुलिस निरीक्षक सी. चांदोरे को साइबर थाने में द्वितीय पुलिस निरीक्षक की जगह तबादला किया गया है। यातायात पुलिस विभाग के निरीक्षक बी.बी. येडगे को विशेष शाखा में भेजा गया है। 
 

Created On :   21 Feb 2023 2:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story