बीच-बीच में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान

Intermittent unseasonal rains damage crops
बीच-बीच में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान
गड़चिरोली बीच-बीच में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान

डिजिटल डेस्क,गड़चिरोली।   जिले में  एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी, जिससे फसलों का नुकसान जारी है। लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते किसान संकट में आन फंसा है। इस बारिश से सर्वाधिक नुकसान कुरखेड़ा तहसील में देखा गया है। यहां के किसानों ने हाल ही में अपनी धान की फसलें काटी है लेकिन समय पर बारिश होने के कारण फसलें पूरी तरह तबाह हो गयी है। कुछ खेतों की फसलों में अंकूर भी उगने लगे हैं। पानी के चलते अधिकांश धान काला पड़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह से गड़चिरोली जिले के विभिन्न स्थानों पर मूसलाधार और रिमझिम बारिश का दौर जारी है। आमतौर पर नवंबर माह के अंतिम दिनों में धान की पूरी फसल कट जाती है।  वर्तमान में धान पिसाई का कार्य किसानों द्वारा किया जाता है। इस वर्ष बारिश के चलते किसानों की फसल पूरी तरह चौपट हो गयी है, जिससे नुकसान का सर्वेक्षण कर वित्तीय सहायता देने की मांग अब किसान करने लगे हैं। 

Created On :   23 Nov 2021 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story