- Home
- /
- अंतरमहाविद्यालीयन महिला बैडमिन्टन...
अंतरमहाविद्यालीयन महिला बैडमिन्टन प्रतियोगिता संपन्न

By - Bhaskar Hindi |14 Oct 2022 7:01 AM IST
पन्ना अंतरमहाविद्यालीयन महिला बैडमिन्टन प्रतियोगिता संपन्न
डिजिटल डेस्क पन्ना। शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना के तत्वाधान में गत दिनांक ११ अक्टूबर को जिला स्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन महिला बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन नजरबाग स्टेडियम में संपन्न हुआ। आयोजित प्रतियोगिता मेंं छत्रसाल महाविद्यालय को प्रथम तथा कन्या महाविद्यालय पन्ना की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। टूर्नामेन्टन में शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना की खिलाडी दिव्यांका बुंदेला को सर्वश्रेठ खिलाडी से पुरूकृत किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर पुरूस्कार वितरण जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा किया गया। अंत में शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना की क्रीडा अधिकारी श्रीमती नाहिद अख्तर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Created On :   14 Oct 2022 12:30 PM IST
Next Story