सरकार और महाविकास आघाड़ी दोनों में अस्थिरता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व मंत्री व विधायक बच्चू कडू ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और महाविकास आघाड़ी में अस्थिरता है। अस्थिरता के कारण शिंदे सहित 40 विधायक बाहर निकले। यह अस्थिरता दूर होनी चाहिए। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से बच्चू कडू नाराज है। अब उनके नए बयान से राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं।
नागपुर में बात करते हुए बच्चू कडू ने कहा कि फिलहाल राज्य में महाविकास आघाड़ी और शिंदे गुट दोनों में राजनीतिक अस्थिरता है। सत्ताधारियों के लिए न्यायालयीन प्रकरण के कारण दिक्कतें निर्माण हो रही हैं। कुछ दिन पहले बगावत कर शिंदे गुट शिवसेना से बाहर निकला, जिसके कारण अस्थिरता निर्माण हुई है, लेकिन इसका असर सर्वसामान्य पर हो रहा है और जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में जल्द राजनीतिक स्थिरता आए, यह हमारी भी इच्छा है। पूर्व मंत्री कडू ने कहा कि धनुष-बाण चिह्न पर चुनाव आयोग के सामने सुनवाई शुरू है, जिसके कारण मंत्रिमंडल का विस्तार अटका है। यह सुनवाई खत्म होने के बाद धनुष-बाण किसका? यह नतीजा लगते ही मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि परभणी में आयोजित पत्र-परिषद में प्रहार संगठन ने दिव्यांग मंत्रालय की मांग की है। आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में हमें मंत्री पद मिलेगा।
Created On :   1 Feb 2023 2:14 PM IST