- Home
- /
- प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे का...
प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे का हुआ भव्य स्वागत

By - Bhaskar Hindi |20 Oct 2022 7:32 AM IST
देवेन्द्रनगर प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे का हुआ भव्य स्वागत
डिजिटल डेस्क देवेन्द्रनगर नि.प्र.। मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग के मंत्री रामकिशोर कांवरे अपने दो दिवसीय प्रवास में पन्ना जिले के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने आये थे। वहीं ग्राम नचने में आयोजित मुख्यमंत्री जन शिविर में शामिल हुए वहीं से पन्ना जाते वक्त सलेहा मार्ग में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निक्की जायसवाल के निवास पर जोरदार आतिशबाजी के साथ साल श्रीफल भेंट कर स्वागत हुआ। स्वागत कार्यक्रम में रामबिहारी चौरासिया भाजपा जिलाध्यक्ष, राजेश वर्मा पूर्व विधायक गुनौर, मंडल अध्यक्ष हीरा जी पटेल अनिल सिंह बुंदेला, एम.एल. विश्वकर्मा, रमाकांत शुक्ला, अनुराग पाठक, रुद्र सिंह बागरी, रमाकांत तिवारी, शैलू अग्रवाल भूपत द्विवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Created On :   20 Oct 2022 1:02 PM IST
Next Story